Ad Code

Responsive Advertisement

आबकारी विभाग के द्वारा पिछोर में पकड़ी अवैध शराब, 27 हजार 200 किग्रा गुड़ लहान को मौके पर किया नष्ट

आबकारी विभाग के द्वारा पिछोर में पकड़ी अवैध शराब, 27 हजार 200 किग्रा गुड़ लहान को मौके पर किया नष्ट


27 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त कर सिलपुरा के कंजर डेरा सहित अन्य जगहों पर बनाए 10 प्रकरण

शिवपुरी/पिछोर। जिले के पिछोर क्षेत्र में जिला आबकारी विभाग ने बुधवार सुबह अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 27 लाख रुपए से अधिक की शराब जब्त की गई। यह कार्रवाई कलेक्टर रविंद्र चौधरी एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उडऩदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में वृत्त पिछोर प्रभारी लोकेश बेवारिया के द्वारा वृत पिछोर के कई क्षेत्रों में दबिश देकर की गई। 

यहां बुधवार को वृत पिछोर के खनियाधाना के समीप सिलपुरा कंजर डेरा पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया, जिसमें कार्यवाही के दौरान मौके से कुल 27200 किग्राम गुड़ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया  तथा 46 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गयी, जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 2769200 रुपए बताई जाती है। आबकारी विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई में वृत्त प्रभारी लोकेश के अलावा शिवपुरी आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी व आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज, आबकारी उपनिरीक्षक गौरव कुमार कोल, आरक्षक गिरराज, सतीश, डोंगर सिंह,  रितिक धाकड़, सैनिक सुमन जोशी, रितु, दिलीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वृत्त प्रभारी के अनुसार आबकारी विभाग द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

breaking news

Close Menu