Ad Code

Responsive Advertisement

भाजपा अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीर सिंह सगर ने वृद्धा आश्रम में मनाया जन्मदिन,फलों किया वितरण

*भाजपा अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीर सिंह सगर ने वृद्धा आश्रम में मनाया जन्मदिन,फलों किया वितरण* 
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा शिवपुरी के जिला अध्यक्ष डॉ वीर सिंह सगर ने अपना जन्मदिन शहर के अस्पताल चौराहा स्थित वृद्धा आश्रम में प्रभुजियो के साथ मनाया। 
वृद्धा आश्रम के सभी प्रभु जियो को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ वीर सिंह द्वारा  माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया और  वहीं वृद्धा आश्रम में प्रभुजियो को फलों का वितरण किया। 
सभी प्रभु जियो ने वीर सिंह सगर को अपना आशीर्वाद प्रदान किया तथा उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना कि आप दीर्घायु हों,स्वस्थ रहें और राजनीति में नित्त नये आयाम छुए। इस दौरान भाजपा पार्षद श्रीमती कृष्णा नागर, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र नागर,खोड मंडल अध्यक्ष सीताराम जाटव, कार्यालय मंत्री नीरज सगर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

breaking news

Close Menu