*प्रेस नोट प्रेस विज्ञप्ति में धनीराम चौधरी पूर्व सांसद प्रत्याशी लोकसभा गुना शिवपुरी अशोकनगर बसपा मप्र ने बताया है कि भोपाल में बसपा की दिनांक 11/09/2026 को मासिक बैठक में बड़े फैसले, धनीराम चौधरी एवं श्री दामोदर अहिरवार को मिली लोकसभा प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी*
कुलदीप आर्य शिवपुरी
*भोपाल।* बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय बहन कु. मायावती जी के निर्देशानुसार आज प्रदेश कार्यालय भोपाल में बहुजन समाज पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्य रूप से परम आदरणीय इंजीनियर रामजी गौतम साहब, राज्यसभा सांसद एवं कई प्रदेशों के प्रभारी, मुख्य केंद्रीय कोऑर्डिनेटर एवं विशेष अतिथि के रूप में माननीय एडवोकेट सुरेश राव साहब, मुख्य केंद्रीय प्रभारी उपस्थित रहे।जो
बैठक में नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष माननीय जियालाल अहिरवार जी द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जोन /जिलों में लोकसभा प्रभारियों की नियुक्ति की गई।
इसी क्रम में वरिष्ठ नेता माननीय धनीराम चौधरी जी, जो पूर्व में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं लोकसभा गुना-शिवपुरी से सांसद प्रत्याशी रह चुके हैं, श्री चौधरी को लोकसभा प्रभारी नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है साथ उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है इसी क्रम में चार जोनों के जिलेमें लोकसभा प्रभारियों की नियुक्ति की ।
बैठक में प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प लिया।
"2028 में मप्र में बसपा सरकार"*होगी प्रदेश की बैठक में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
Social Plugin