Ad Code

Responsive Advertisement

अरविंदो हॉस्पीटल इन्दौर का 148 चिकित्सक एवं पैरामेडीकल स्टाफ का दल करेगा रोगियों का उपचार

कुलदीप आर्य शिवपुरी/ मध्य प्रदेश शासन, श्रीमंत माधव राव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब इंटरनेशनल द्वारा संयुक्त रूप से शिवपुरी शहर में 17 मार्च से प्रारंभ होने जा रहे मेधा कैंप में इंदौर के सुप्रसिद्ध अरविंदों सुपर स्पेशयल्टी हॉस्पीटल से 148 चिकित्सक एवं पैरामेडीकल स्टाफ का दल पहुंचकर रोगियों का उपचार करेगा। चिकित्सकीय दल के साथ रोगियां के परीक्षण हेतु आधुनिक उपकरण भी अरविंदों हॉस्पीटल  द्वारा लाए जा रहे हैं। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 17 मार्च से 24 मार्च तक मेडीकल कालेज शिवपुरी एवं सीएम राईज स्कूल के प्रांगण में प्रारंभ होने जा रहे मल्टी स्पेशयल्टी मेधा कैंप में रोगियों का उपचार करने हेतु देश के सुप्रसिद्ध चिकित्सालयों और चिकित्सकों की स्वीकृति प्राप्त होना प्रारंभ हो गई है। बडी संख्या में विशेषज्ञ चिकित्सक, पैरामेडीकल स्टाफ के साथ पहुंचकर रोगियों को उपचार प्रदान करेंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ऋषीश्वर ने बताया कि इन्दौर के सुप्रसिद्ध सुपर स्पेशयल्टी हॉस्पीटल अरविंदों से 148 चिकित्सक और पैरामेडीकल स्टाफ का दल मेधा कैंप में उपचार देने पहुंच रहा है। इनमें हदय रोग, कैंसर रोग, न्यूरोलॉजी, उदर रोग, यूरोलॉजी,  बाल एवं शिशु हदय रोग, मेडीसिन, जनरल फिजिशियन, शिशु रोग, जनरल सर्जन,  स्त्री एवं प्रसूती रोग, नाक कान गला रोग, चर्म रोग, अस्थि रोग,  घुटने, कूल्हे परिवर्तन विशेषज्ञ, नेत्र रोग, रेडियोलॉजी, मानसिक रोग, फिजियोथैरेपी सहित अन्य विधाओं के विशेषज्ञ चिकित्सक पैरामेडीकल प्रमुखता से 7 दिवस उपस्थित रहेंगे।  चिकित्सकों में 10 विशेषज्ञ, 19 सीनीयर चिकित्सक, 45 जूनीयर चिकित्सक के साथ 75 पैरामेडीकल स्टाफ भी मेध कैंप में रोगियों को उपचार प्रदान करने उपस्थित रहेगा।

breaking news

Close Menu