Ad Code

Responsive Advertisement

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने संविधान दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाया

कुलदीप आर्य 
शिवपुरी मध्यप्रदेश
मो, 9685284284
शिवपुरी। पूरे देश में 26 नवंबर को मनाए जाने वाले संविधान दिवस को शिवपुरी में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा गौरव दिवस के रूप में मनाया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ.वीर सिंह सगर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2015 में एक कार्यक्रम के माध्यम से संविधान दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी। जिसके परिपालन में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में इसे गौरव दिवस के रूप में मनाना शुरू किया। इसी के चलते भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा शिवपुरी में फतेहपुर चौराहा स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और पार्क में साफ़ सफाई की एवं स्वच्छता अभियान संदेश दिया। और सफाई कर्मी महिलाओ सम्मानित कर संविधान दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया।
शिवपुरी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा संविधान दिवस को बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ वीर सिंह सगर, मोर्चा के जिला महामंत्री खेमराज मौर्य,जिला उपाध्यक्ष दीपक शाक्य, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कोली, जिला मंत्री राहुल खटीक, जिला मंत्री बबीता जाटव, जिला मंत्री कुसुम जाटव, जिला मंत्री उषा परिहार, शिवपुरी नगर मंडल अध्यक्ष मिट्ठू जाटव, जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप आर्य, नगर महामंत्री सुदीप खत्री, सिरसौद मंडल अध्यक्ष विजय परिहार सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

breaking news

Close Menu