कुलदीप आर्य शिवपुरी मध्यप्रदेश मो, 9685284284
वार्ड कर्मांक 13 मनियर
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ वीर सिंह सगर के नेतृत्व में शिवपुरी में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवासों निरीक्षण कर शहर के विभिन्न वार्डो में बस्ती सम्पर्क अभियान चलाया गया।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम की सहमति पर शिवपुरी के सीनियर बालिका छात्रावासो में निरीक्षण किया गया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। तथा छात्र छात्राओं से चर्चा की गई।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ वीर सिंह सगर, जिला उपाध्यक्ष दीपक शाक्य, शिवपुरी नगर मंडल अध्यक्ष मिट्ठू जाटव, नगर महामंत्री सुधीप खत्री, नगर उपाध्यक्ष वीर सिंह लखन जिला मिडिया प्रभारी कुलदीप आर्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Social Plugin